फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   महिला अस्पताल में गर्भवती की मौत

महिला अस्पताल में गर्भवती की मौत

Sat, 05 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 05 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। महिला अस्पताल में गुरुवार रात एक गर्भवती की मौत हो गई। परिवारीजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि महिला में खून की बेहद कमी थी साथ ही वह ह्दय रोग से भी पीड़ित थी। उसे काफी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। परिवारीजन रात में ही शव लेकर लौट गए। बलरामपुर जिले के गनवरिया कोतवाली देहात निवासी सरिता (25) को गुरुवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। इस पर सरिता को बलरामपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को जिला महिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। गुरुवार देर रात परिवारीजन सरिता को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे। सरिता के पति शिव शंकर उर्फ ननकू का कहना है कि जिला महिला अस्पताल में उसने काफी देर तक डॉक्टरों की खोजबीन की। लगभग 15 मिनट बाद एक डॉक्टर आईं तब इलाज शुरू हुआ लेकिन इसी दौरान सरिता ने दम तोड़ दिया। सरिता की मौत के चलते परिवारीजन अस्पताल में मौजूद डॉक्टर व चिकित्साकर्मियों से उलझ गए। हालांकि इसके बाद बिना किसी के शिकायत के परिवारीजन शव लेकर बलरामपुर लौट गए। दूसरी ओर, जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. सुल्ताना अजीज का कहना है कि सरिता रात में 10 बजे के आसपास अस्पताल पहुंची थी। सूचना पाकर वह मुश्किल से पांच मिनट में अस्पताल पहुंच गईं। महिला को प्रसव पीड़ा नहीं बल्कि सीने में दर्द हो रहा था। इलाज शुरू किया गया, लेकिन मुश्किल से दस मिनट के अंदर ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि महिला को खून की काफी कमी थी। उसका पूरा शरीर पीला था। इसी के चलते बलरामपुर के डॉक्टरों ने रेफर किया था। उन्होंने कहा कि जिला महिला अस्पताल की कोई गलती नहीं है। महिला को काफी गंभीर हालत में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed