{"_id":"131-67738","slug":"Bahraich-67738-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने रौंद डाली 25 एकड़ गन्ने की फसल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने रौंद डाली 25 एकड़ गन्ने की फसल
Bahraich
Updated Sat, 05 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के खैरटिया गांव में हाथियों ने उत्पात मचाते हुए 20 किसानों की 25 एकड़ गन्ने की फसल रौंद डाली। पूरी रात गांव के लोग हांका लगाते रहे। शुक्रवार सुबह हाथी गांव से निकले। रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
कतर्नियाघाट रेंज में स्थित खैरटिया गांव में रात 11 बजे हाथियों ने धावा बोल दिया। गांव के लोग मशाल जलाकर घरों से निकले। ग्रामीणों ने खेतों की ओर टार्च लगाया तो लगभग 12 की संख्या में हाथी गन्ने के खेत में घुसे हुए थे। सभी फसलों को तोड़ते हुए रौंद रहे थे। ग्रामीणों ने हांका लगाते हुए ढोल पीटे लेकिन सारे जतन बेकार रहे। सुबह चार बजे के आसपास हाथी गेरुआ पार गए। उत्पात में गांव निवासी पूर्व प्रधान कमलेंद्र, महेंद्र सिंह, लखवीर सिंह, बच्छत्तर सिंह, सतनाम समेत 20 किसानों की 25 एकड़ गन्ने की फसल बर्बाद हुई है। पूर्व प्रधान कमलेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना रात में ही रेंज कार्यालय पर दी गई, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वन क्षेत्राधिकारी वसी इकबाल नकवी का कहना है कि सूचना मिली है। वनकर्मियों को भेजा जा रहा है।