{"_id":"131-67735","slug":"Bahraich-67735-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को लगा डेंगू का डंक, पांच और रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को लगा डेंगू का डंक, पांच और रोगी मिले
Bahraich
Updated Sat, 05 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। स्वास्थ्य महकमे व नगर पालिका परिषद की उदासीनता से उपजे डेंगू ने शहर में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पांच मरीजों को भर्ती करवाया गया। चिकित्सकोें ने दो रोगियों की हालत चिंताजनक बताई है। नगर कोतवाली अंतर्गत मोहलीपुरा मोहल्ला निवासी आसिफ (15) को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अस्पताल की पैथोलॉजी में रक्त परीक्षण करवाया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्लेटलेट्स करीब 50 हजार के आस-पास हैं। आसिफ को डेंगू वार्ड में भर्ती करवाया गया है। हालत नाजुक है। इसी तरह अस्पताल चौराहा निवासी धनलाल (53), मंसूरगंज निवासी मंतशा (18), कानूनगोपुरा उत्तरी निवासी ममता त्रिपाठी (42) एवं सलारगंज निवासी संदीप (12) को भी बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल की पैथोलॉजी में रक्त नमूनों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों ने ममता की हालत भी नाजुक बताई है।
यह हैं डेंगू के लक्षण
तेज बुखार, शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना, सिर हाथ पैर और बदन में तेज दर्द, भूख न लगना, उल्टी, दस्त आदि का शिकायत होना।
डॉक्टर की सलाह
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरबी सिंह कहते हैं कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। डेंगू का मच्छर गंदे पानी की बजाय साफ पानी में ही पनपता हैै। इसलिए घर के अंदर या आस-पास पानी न जमा होनें दे। बरसात में गमलों, कूलरों, टायर आदि में एकत्रित हुए पानी में यह मच्छर ज्यादा पाया जाता है। कोई भी लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं और प्लेटलेट्स काउंट कराएं।