{"_id":"131-66542","slug":"Bahraich-66542-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब केनरा बैंक के ग्राहक से धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब केनरा बैंक के ग्राहक से धोखाधड़ी
Bahraich
Updated Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। एसबीआई के खाताधारकों के बाद अब केनरा बैंक के खाताधारक के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। छावनी बाजार स्थित बैंक की शाखा के ग्राहक के एकाउंट से 10 हजार रुपये अज्ञात हैकर्स ने उड़ा दिए। मोबाइल पर एसएमएस आने के बाद पीड़ित ने बैंक मैनेजर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी सोनू पुत्र अच्छन का अकाउंट छावनी बाजार स्थित केनरा बैंक की शाखा में है। मंगलवार व बुधवार को सोनू के एकाउंट नंबर 3212101000972 से हैकर्स ने पांच-पांच हजार के दो ट्रांजेक्शन के जरिए 10 हजार रुपये उड़ा दिए हैं। इस बात की जानकारी सोनू को बुधवार दोपहर मोबाइल नंबर पर आए एसएमएस से हुई। यह देखते ही उसके होश उड़ गए। सोनू ने तत्काल बैंक मैनेजर से संपर्क साधा लेकिन सटीक जवाब नहीं मिल सका है। फिलहाल, सोनू ने आवश्यक कार्रवाई करने के लिए बैंक मैनेजर को पत्र लिखा है। लीड बैंक के प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि केनरा बैंक के प्रबंधक से बात कर मामले की जांच कराई जाएगी।