फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   भाई-बहन समेत चार बच्चे नाले में डूबे

भाई-बहन समेत चार बच्चे नाले में डूबे

Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। स्कूल से जल्दी घर पहुंचने की चाहत में शॉर्टकट रास्ता अपनाना चार बच्चों को भारी पड़ गया। बुधवार को भंगहर नाला पार कर रहे भाई-बहन समेत दो अन्य छात्रों की पैर फिसलने से नाले में डूबकर मौत हो गई। एक अन्य छात्रा ने गौढ़िया गांव में सूचना दी। गोताखोरों की मदद से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौंडी अंतर्गत गौढ़िया गांव के बच्चे ललईपुरवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। बुधवार दोपहर स्कूल में छुट्टी होने पर बच्चे जब घर लौट रहे थे तो कक्षा तीन के छात्र कन्हैयालाल (10) पुत्र बदली प्रसाद, कक्षा दो के विक्रांता (12) पुत्र अरुण, तीन की सुलोचना (14) और कक्षा दो में पढ़ने वाला उसका भाई रामबाबू (10) पुत्र कैलाश, घुमावदार रास्ते से न होकर भंगहर नाला पार करके जल्दी घर पहुंचने की जुगत में लग गए। इन चारों के साथ गांव निवासी लक्ष्मी देवी भी थी। भंगहर नाला सरयू नदी से जुड़ा हुआ है। नाले में पानी अधिक देखकर लक्ष्मी ने नाले में उतरने से इंकार कर दिया लेकिन सुलोचना व अन्य तीन छात्रों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर नाला पार करने लगे। जब सभी नाले के बीच पहुंचे तभी कन्हैयालाल का पैर फिसल गया और हाथ थामे पीछे चल रहे सभी बच्चे पानी में बह गए। हमजोलियों की चीख-पुकार सुनकर नाले के तट पर खड़ी लक्ष्मी ने शोर मचाया लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। इस पर वह दौड़कर दूसरे रास्ते से गांव पहुंची और लोगों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिवार के लोग और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। गांव के गोताखोरों ने नाले में खोजबीन शुरू की तो थोड़ी-थोड़ी दूरी पर चारों बच्चों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना पाकर उपनिरीक्षक भरत यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed