फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पति को पीटकर मार डाला

पति को पीटकर मार डाला

Wed, 11 Sep 2013 05:36 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 11 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। मायके में रह रही पत्नी से अश्लीलता कर उसे जबरन ले जाने का प्रयास करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पत्नी ने बड़े बेटे की मदद से पति को लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। यह घटना है लोनियनपुरवा गांव की।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत लोनियनपुरवा गांव निवासी निर्मला देवी (45) का विवाह 20 वर्ष पूर्व विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था लेकिन निर्मला ने पति से संबंध विच्छेद कर इसी गांव निवासी झब्बर (50) से प्रेम विवाह कर लिया था। झब्बर आपराधिक प्रवृत्ति का था। पुलिस द्वारा पूछताछ में निर्मला ने बताया कि कुछ वर्षों से झब्बर ने उसे पीटना भी शुरू कर दिया था, जिससे चलते साल भर पूर्व निर्मला अपने दो बेटों व एक बेटी को लेकर मायके लोनियनपुरवा चली आई थी।
विज्ञापन

बच्चों को पालने के लिए यहां निर्मला ने परचून की दुकान खोली। इसी आमदनी से वह बच्चों को पढ़ा रही थी। झब्बर आए दिन उससे घर चलने की बात कहता था। निर्मला का कहना है कि सोेमवार रात वह घर के बाहर सो रही थी। रात 11:30 बजेे के आसपास झब्बर अपने एक सहयोगी के साथ उसके मायके पहुंचा और उससे अश्लीलता करने लगा। निर्मला के विरोध करने पर दोनों पकड़कर ले जाने लगे। चीख-पुकार सुनकर बड़ा बेटा गोविंद दौड़ पड़ा। निर्मला ने बताया कि चेतावनी के बाद झब्बर ने जब उसका हाथ नहीं छोड़ा तो बेटे के साथ पति पर हमला कर उसकी पिटाई कर दी। झब्बर के सिर पर कई लाठियां लगीं, जिससे वह गिरकर तड़पने लगा। झब्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष वकील पांडे ने बताया कि चौकीदार भिखारीलाल की सूचना पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। निर्मला कोे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं, झब्बर का सहयोगी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेश्वरगंज का हिस्ट्रीशीटर है झब्बर
थानाध्यक्ष वकील पांडेय ने बताया कि पत्नी और बेटे के हमले में दम तोड़ने वाला झब्बर विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। विशेश्वरगंज में उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पयागपुर में भी झब्बर के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed