{"_id":"131-66006","slug":"Bahraich-66006-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में दौड़ाई जीप, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में दौड़ाई जीप, सात घायल
Bahraich
Updated Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बौद्ध परिपथ पर शनिवार रात पीडब्ल्यूडी की जीप लेकर चालक ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत होकर ड्राइवर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद भागते समय दो पहिया छह वाहनों को भी ठोंक दिया। लोगों ने पीडब्ल्यूडी आॅफिस में जीप व चालक को दबोच लिया। पुलिस ने चालक पर जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं।
शहर के मोहल्ला वजीरबाग निवासी अनुराग पाठक (35) पुत्र राधाकृष्ण पाठक रविवार रात अस्पताल चौराहे से पानी टंकी की ओर आ रहे थे, तभी पानी टंकी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार जीप ने उनकी कार को अचानक टक्कर मार दी, जिससे कार के शीशे टूट गए। अनुराग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जीप को लेकर चालक ने भागने का प्रयास किया जिसमें उसने राजू निगम, वीके श्रीवास्तव, मोहसिन समेत लगभग छह बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिन्हें चोटें आईं। लोगों ने वाहन का पीछा कर उसे पीडब्ल्यूडी आॅफिस से दबोच लिया। चालक संदीप कुमार को भी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गिरफ्तार तो वह नशे में धुत मिला। चिकित्सकीय परीक्षण में इसकी पुष्टि भी हुई है। पुलिस ने संदीप के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। वाहन संख्या यूपी 40 एन 7222 को पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।