फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मालगाड़ी की चपेट में आया छात्र, मौत

मालगाड़ी की चपेट में आया छात्र, मौत

Sun, 17 Mar 2013 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 17 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। कान में इयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे छात्र को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह मालगाड़ी ट्रन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। वह रेवढ़ा गांव का निवासी और एकलव्य महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। जरवलरोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके चलते शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जरवल रोड थाना अंतर्गत गांव रेवढ़ा के मजरा औरी निवासी मोहम्मद ताहिर (17) पुत्र हाशिम, एकलव्य महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसकी परीक्षा 21 मार्च से शुरू होनी थी। इसी की तहत वह शनिवार को कुछ दोस्तों के साथ जरवलरोड में कमरा तलाशने गया था, जहां रहकर वह परीक्षा दे सके। ताहिर दोस्तों से नित्य क्रिया की बात कहकर रेलवे ट्रैक के पार चला गया। वापस आते समय जब वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, इसी बीच गोंडा की ओर से काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन आते देख वह भागा लेकिन लखनऊ की ओर से आ रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ताहिर ने कान में इयरफोन लगा रखा था, जिसके चलते वह ट्रेन की चपेट में आया। जीआरपी की सूचना पर जरवल रोड थानाध्यक्ष रामजी चौधरी मौैके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। ताहिर के पिता मो. हाशिम ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। युवक के मौत की सूचना पर उसके घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed