फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आज बंद रहेगा जैतापुर बाजार

आज बंद रहेगा जैतापुर बाजार

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। जैतापुर स्थित देवपुरी दुर्गा मंदिर से चोरी हुई देवी काली की प्रतिमा की बरामदगी के लिए मंगलवार रात पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। अभी तक विशेष सफलता हाथ नहीं लगी है। जैतापुर के व्यापारी आज बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बौंडी थाना अंतर्गत जैतापुर स्थित देवपुरी दुर्गा मंदिर से सोमवार रात चोरों ने देवी काली की पंचधातु की प्रतिमा चोरी कर ली थी। प्रतिमा का सिहांसन और छत्र मंदिर से कुछ दूरी पर मिला था। डाग स्कॉयड का दस्ता भी गोंडा से बुलाया गया था। कोई सुराग न मिलने पर एसपी ने महसी, कैसरगंज और नानपारा के पुलिस क्षेत्राधिकारी की निगरानी में टीम गठित की थी। इन तीन टीमों के अलावा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को भी मूर्ति चोरी का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इस पर मंगलवार रात पुलिस ने बौंडी और हरदी थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की। अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। उधर, घटना से नाराज जैतापुर के व्यापारी गुरुवार को बाजार बंद रखकर मंदिर परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। दीनानाथ सोनी और उग्रसेन सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे मंदिर परिसर पर मूर्ति चोरी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बावजूद अगर पुलिस मूर्ति की बरामदगी नहीं कर पाती है तो आंदोलन को और वृहद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों की सुरक्षा को अलर्ट किए गए थानाध्यक्ष
बौंडी थाना क्षेत्र में मां काली की प्रतिमा चोरी होने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हुआ है। एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक जीपी कनौजिया ने बताया कि तराई के मंदिरों में कीमती धातुओं की मूर्तियां स्थापित हैं। कुछ अराजकतत्व आस्था और श्रद्धा के इन केंद्रों पर नजर लगाए हुए हैं, जिसके चलते मूर्तियां चोरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अलर्ट है। निरंतर छापेमारी चल रही है। सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है। अगर कहीं भी कोई घटना होती है तो संबंधित थानाध्यक्ष जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि रात में मंदिरों की पुख्ता सुरक्षा के लिए हलका सिपाहियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। मंदिर परिक्षेत्र में विशेष गश्त करने को कहा गया है। मालूम हो कि माह भर पूर्व विशेश्वरगंज के लक्खारामपुर क्षेत्र में स्थित रामजानकी मंदिर से भी चोरों ने अष्टधातु की मूर्ति पर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed