फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ की छेड़छाड़

माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ की छेड़छाड़

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। बेलखरा गांव में स्थित एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने फीस माफी का झांसा देकर दीपावली के पूर्व छात्रा से छेड़छाड़ की। चार दिन तक छात्रा गुमसुम रही। दीपावली पर जब उसने घर में भोजन नहीं किया तो परिजनों ने कुरेदा तो इस पर प्रधानाचार्य की करतूत बताते हुए छात्रा रो पड़ी। पिता ने शनिवार को पयागुपर थाने में तहरीर देकर प्रधानचार्य के खिलाफ स्कूल में बेटी के साथ छेड़छाड़ करने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। रिपोर्ट दर्ज होने की भनक पाकर प्रधानाचार्य फरार हो गया है। पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत एक गांव की संध्या (14) पुत्री रामप्रसाद (सभी नाम परिवर्तित) गांव में स्थित एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है। संध्या का कहना है कि 10 नवंबर की शाम 3.30 बजे जब स्कूल की छुट्टी हुई और सभी बच्चे घर जाने लगे तो विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश पुत्र रामदयाल ने कागजात देने के बहाने उसे रोक लिया। इसके बाद अपने कमरे में ले जाकर फीस माफी की बात करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर प्रधानाचार्य ने जानमाल की धमकी दी। संध्या किसी तरह स्कूल से भागकर घर पहुंची लेकिन उसने परिजनों को कुछ बताया नहीं। चार दिनों तक वह गुमसुम रही। दीपावली के दिन भी संध्या का बदला व्यवहार देखकर परिजनों ने उसे कुरेदा तो संध्या ने फफकते हुए प्रधानाचार्य की करतूत बयां की। इस पर पिता रामप्रसाद ने उसी दिन खुटेहना चौकी इंचार्ज रामसुधार सिंह को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन चौकी इंचार्ज ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान रामप्रसाद ने शनिवार सुबह बेटी के साथ पयागपुर थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष डीपी सिंह को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने पिता की तहरीर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश पुत्र रामदयाल को नामजद करते हुए धारा 354, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानाचार्य की तलाश में पुलिस टीम गांव भेजी गई थी लेकिन वह फरार है, तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed