फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कालाबाजारी करते कोटेदार को पकड़ा

कालाबाजारी करते कोटेदार को पकड़ा

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कोटे का गेहूं शुक्रवार की रात व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचाते समय गोलागंज के कोटेदार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तीन बोरी गेहूं के साथ कोटेदार को पुलिस को सौंप दिया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जिले में कोटे के अनाज की कालाबाजारी धड़ल्ले से जारी है। शुक्रवार रात आठ बजे के आसपास ग्राम पंचायत गोलागंज का कोटेदार चंद्रमूल साइकिल पर तीन बोरी गेहूं लादकर बौंडी बाजार में एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंच गया। इसी दौरान गांव निवासी जगदीश, रामप्रसाद, कोयली समेत दर्जन भर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे अनाज समेत पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बोरी समेत कोटेदार को बौंडी थानाध्यक्ष राजितराम के सुपुर्द किया। अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच उपनिरीक्षक संपूर्णानंद को सौंपी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। मालूम हो कि गोलागंज के कोटेदार द्वारा खाद्यान्न की कालाबाजारी किए जाने की शिकायत सप्ताह भर पूर्व गांव के कार्डधारकों ने एसडीएम व डीएम से की थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

कोटे की दो दुकानें निलंबित
बहराइच। अनाज की कालाबाजारी के आरोप में महसी के दो कोटेदारों का कोटा निलंबित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए डीएम से आदेश मांगा है। महसी तहसील के नरोत्तमपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शुक्रवार को नरोत्तमपुर गांव के कोटे के गोदाम से 50 बोरा अनाज बेचने के लिए ले जाते समय एसडीएम ने पकड़ा था। खाद्यान्न को उपजिलाधिकारी ने रामगांव पुलिस के सुपुर्द करवा दिया था। एसडीएम ने नायब तहसीलदार डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी को जांच सौंपी थी। जांच में अनाज के कालाबाजारी की पुष्टि हुई है, जिसके चलते नरोत्तमपुर गांव का कोटा निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि बौंडी के गोलागंज के ग्रामीणों ने भी कोटेदार चंद्रमूल पर खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप लगाया था। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हुई है। शुक्रवार रात को कुछ ग्रामीणों ने अनाज भी पकड़ा था। जिसके चलते चंद्रमूल का कोटा भी निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के चलते मांझा दरिया बुर्द के कोटेदार को चेतावनी दी गई है। एसडीएम ने कहा कि नरोत्तमपुर और गोलागंज के कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाने के लिए डीएम को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed