फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आठ किलो बदबूदार रसमलाई को किया नष्ट, पांच नमूने लिए

आठ किलो बदबूदार रसमलाई को किया नष्ट, पांच नमूने लिए

Thu, 12 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
आठ किलो बदबूदार रसमलाई को किया नष्ट, पांच नमूने लिए
बदबूदार रसमलाई कराई नष्ट, पांच नमूने भरे
विज्ञापन

बहराइच। दीपावली को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शहर की कई मिठाई की दुकानों में छापेमारी की।

टीम ने आठ किलों बदबूदार रसमलाई को मौके पर ही नष्ट करते हुये पांच खाद्य पदार्थों के नमूनों को भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा है। औचक छापेमारी से मिलावटखोरों में अफरातफरी रही। ज्यादातर दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


दीपावली पर्व आहट दे रहा है। ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय हो गये हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को डीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की पूरी टीम को एक साथ छापेमारी के निर्देश दियेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गुरुवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीशमणि त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय, अनंत स्वरूप, डॉ. विश्राम, डॉ. रामतेज, राघवेंद्र प्रसाद वर्मा और एसपीएन सिंह ने शहर के छावनी बाजार स्थित मिठाई की दुकानों पर औचक छापेमारी की।

इस दौरान अजय कुमार गुप्ता की मिठाई की दुकान से बर्फी का एक नमूना भरा। इसके बाद हीरासिंह मार्केट स्थित गोपाल गुप्ता की दुकान से खोया का एक नमूना भरा। चौक बाजार में मानस यज्ञसैनी की दुकान पर बिक रही बदबूदार रसमलाई को मौके पर ही नष्ट कर मेवे के लड्डू का एक नमूना भरा।


इसके साथ दुकान संचालक को कड़ी फटकार लगाई। इसके अलावा चौक बाजार से रामा मिष्ठान भंडार से पेड़े और राजकुमार मिष्ठान भंडार से सोन पापड़ी का एक नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी संदिग्ध नमूनों को भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed