फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   9 villages surrounded by ghaghra

नौ गांव घाघरा से घिरे

Wed, 12 Aug 2015 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 12 Aug 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/राजीचौराहा। घाघरा नदी तबाही मचाने को बेताब दिख रही है। चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज से 1.63 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से घाघरा फिर से उफना गई है।
विज्ञापन


महसी तहसील क्षेत्र के नौ गांव घाघरा के पानी से घिर गए हैं। घाघरा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से निरंतर बढ़ रहा है, जिस कारण तटवर्ती इलाकों में अफरा तफरी मची है।
विज्ञापन


ग्रामीण अपनी संपत्ति समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। अब तक राहत और बचाव का इंतजाम नहीं किया गया है।

नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते घाघरा नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जलायोग संस्थान घाघराघाट के मापक जगदीश प्रसाद ने बताया कि इस समय नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर 106.186 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नदी खतरे के निशान से 13.6 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज से 1.63 लाख क्यूसेक पानी और छोड़े जाने से जलस्तर में निरंतर इजाफा हो रहा है।

इसके चलते महसी तहसील क्षेत्र के निचले इलाकों में बसे पहाड़नपुरवा, मेंथौरनपुरवा, गोलागंज टेपरी, नगेसरपुरवा, जमापुर, कायमपुर, पिपरा, पिपरी समेत नौ गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

कायमपुर और जरमापुर मार्ग पर निरंतर घाघरा का पानी बह रहा है। वहीं, पिपरी का प्राथमिक विद्यालय भी बाढ़ के पानी से घिर गया है।

कायमपुर और जरमापुर गांव में लोग चारपाई पर बैठकर पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। खेतों में लगी फसलें भी डूब गई हैं। पिपरी गांव के निकट उफनाई घाघरा का पानी तटबंध तक पहुंच गया है, इससे लोगों में हड़कंप मचा है।

अभी चिंता की बात नहीं : एसडीएम
उपजिलाधिकारी महसी चंद्रपाल तिवारी का कहना है कि घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन जो निचले इलाके हैं, वहीं पर जलभराव की स्थिति बन रही है। उस पर नजर रखने के लिए राजस्वकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। जो लोग गांव छोड़ रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों को समस्या नहीं होने दी जाएगी। बाढ़ से निपटने के लिए संसाधन मुहैया हैं।


चार घर भी कटे
बाढ़ के साथ घाघरा नदी की लहरें कटान भी कर रहे हैं। तटबंध के उस पार बसे गोलागंज टेपरी गांव निवासी अमरनाथ सिंह, जनकराज सिंह, कृष्णावती, दिनेश सिंह के मकान कटान के चलते नदी में समाहित हो गए हैं। वहीं गुड्डू सिंह के मकान पर लहरें थपेड़े ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed