फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   886 examinees left polytechnic entrance exam

886 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Sat, 12 Sep 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
886 examinees left polytechnic entrance exam
बहराइच में शनिवार को महाराज सिंह इंटर कालेज में बने परीक्षा केंद्र में पॉलीटेक्रिक की प्रवेश पर? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले मेें पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा शनिवार को चार केंद्रों पर आयोजित हुई। दो पॉली में आयोजित परीक्षा में 2129 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 886 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट पूरी परीक्षा पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा शनिवार को राजकीय पॉलीटेक्निक, महाराज सिंह इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय और तारा महिला इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। पहली पॉली में 1249 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। चार केंद्रों पर हुई परीक्षा में 365 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 884 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं द्वितीय पॉली की परीक्षा में 1766 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1245 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 521 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के जिला कोऑर्डिनेटर बीआर वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से सभी केंद्रों पर परीक्षा हुई है। परीक्षा का औसत 70 फीसदी रहा है। परीक्षा के लिए नामित किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट डीआईओएस राजेंद्र पांडेय समेत अन्य मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी की। जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश भी केंद्रों का जायजा लेते रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी ओएमआर सीट को डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। जिला कोऑर्डिनेटर ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच ओएमआर सीट को मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed