{"_id":"594d54a64f1c1be51b8b45c1","slug":"81498240166-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को केरोसिन डालकर जान से मारने का प्रयास, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को केरोसिन डालकर जान से मारने का प्रयास, केस दर्ज
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न में पति व ससुर पर केस
बहराइच। रायपुर कबुला गांव निवासी एक युवती की शादी बैरागीगांव में हुई थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुर व पति ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिसिया थाना अंतर्गत रायपुर कबुला गांव निवासी जाकिर अली की पुत्री रपाबानो की शादी पांच साल पहले कोतवाली नानपारा के बैरागीगांव निवासी आरिफ खां पुत्र चांद खां के साथ हुई थी। पिता का कहना है कि शादी के बाद से दहेज नहीं मिलने के कारण आए दिन उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज में एक लाख रुपये नगदी और बाइक की मांग को लेकर उसे 16 जून की सुबह पति आरिफ व ससुर चांद खां ने जमकर मारापीटा और केरोसिन डालकर आग लगा दी। बुरी तरह से जलने पर उसे अमवा मौलवी गांव में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया। पिता को घटना की सूचना बीस जून को मिली। जिस पर उसने थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि दहेज उत्पीड़न की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना एसआई बाबूराम यादव को दी गई हैं।