फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   यातायात नियमों का पालन ना करने से बढ़ रही दुर्घटनाएं: एसपी

यातायात नियमों का पालन ना करने से बढ़ रही दुर्घटनाएं: एसपी

Tue, 30 Apr 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन ना करने से बढ़ रही दुर्घटनाएं: एसपी
फोटो 7, 8 हैरुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल के कोहलपुर में बीते दिन यातायात सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इसके तहत मंगलवार को लोगों ने रैली निकाली। गोष्ठी में भी लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग किया गया। इस दौरान एसपी ने कहा कि नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन



सीमा से सटे बांके जिले के कोहलपुर में यातायात जागरूकता सप्ताह चल रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत रैली से हुई। रैली कोहलपुर चौराहे से शुरू होकर सुर्खेत रोड, पीपल चौराहा, एंटीवी रोड, एन्यू रोड होते हुए पुन: कोहलपुर आकर समाप्त हुई। यहां पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें कोहलपुर नगर पालिका प्रमुख लुट बहादुर रावत ने कहा कि जिले में सुरक्षा के साथ-साथ दुर्घटनाओं पर कैसे रोक लगे, इस पर ध्यान दें।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक बांके अरुण पौडेल ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ ट्रैफिक व यातायात साधनों में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहनों को तीव्र गति से न चलाना तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर ही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है। प्रदेश नंबर पांच के सशस्त्र प्रहरी सुरक्षा प्रमुख खजुरा उपनिरीक्षक वीर बहादुर बली ने कहा कि दुर्घटनाओं में न्यूनीकरण के लिए नागरिकों को भी इस पर ध्यान देकर यातायात नियमों का पालन कर हम यातायात को सुदृढ़ बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed