{"_id":"594d54bd4f1c1b5a0c8b460d","slug":"71498240189-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार चल रहे रेप के चार आरोपियों की संपति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार चल रहे रेप के चार आरोपियों की संपति कुर्क
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के फरार चार आरोपियों की संपत्ति कुर्क
नवाबगंज (बहराइच) रेप के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों की संपत्ति शुक्रवार को न्यायालय के आदेश कुर्क कर दी गई। कुर्क की गई संपत्ति को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नवाबगंज थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के बालापुर शिवनगर गांव निवासी पुत्तन, करार अली, समसुद्दीन व शाबिर रेप के मामले में नामजद आरोपी हैं। न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हुए। इस पर न्यायालय ने सभी आरोपियों की चल अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। उसी के तहत शुक्रवार को सुबह पुलिस ने गांव पहुंचकर फरार चल रहे चारों आरोपियों के घर का सामान कुर्क कर दिया। एसओ ने बताया कि कुर्की के बाद सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद कर थाने पहुंचा दिया गया है।