{"_id":"6994b4dcbff2ae4f070e1942","slug":"65-children-and-66-mothers-die-during-delivery-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-144551-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रसव के समय 65 बच्चे, 66 प्रसूताओं की हो जाती है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रसव के समय 65 बच्चे, 66 प्रसूताओं की हो जाती है मौत
Wed, 18 Feb 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला के दौरान शपथ लेते अधिकारी व अन्य।
- फोटो : कार्यशाला के दौरान शपथ लेते अधिकारी व अन्य।
बहराइच। सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को ‘समृद्ध किशोरी-सशक्त गांव’ थीम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि जिले में प्रसव के दौरान प्रति 1000 में से 65 शिशुओं और 66 प्रसूताओं की मृत्यु हो जाती है। इन आंकड़ों को कम करने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।
किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वयक योगेंद्र मणि ने बताया कि इसमें मिहींपुरवा, पयागपुर, हुजूरपुर, बलहा, शिवपुर, तेजवापुर, चित्तौरा तथा नगर क्षेत्र के 86 पीयर एजूकेटरों ने प्रतिभाग किया। सीएमओ ने बाल विवाह तथा नशे से दूर रहने के लिए लोगों को शपथ दिलाई।
इस दौरान विशेषज्ञों ने पीयर एजूकेटरों को बताया कि वे गर्भवती महिलाओं के खान-पान और रहन-सहन के बारे में समुचित जानकारी दें। उन पर नियमित निगरानी रखें।
कार्यशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, उपायुक्त स्वत: रोजगार धनंजय सिंह, आरसेटी के प्रशिक्षण अधिकारी अरविंद मिश्रा, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पी. तिवारी सहित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग से जुड़े कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।