फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   60-bed hospital to be built in medical college

मेडिकल कॉलेज में बनेगा 60 बेड का अस्पताल

Thu, 24 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
60-bed hospital to be built in medical college
बहराइच। पुराने महिला अस्पताल के पीछे की जमीन को निर्माण के लिए अधिग्रहीत कर लिया गया है। इस जमीन पर 60 बेड का अस्पताल बनेगा, जिसमें सात बेड का ओटी संचालित होगा। साथ ही 32 कर्मचारियों के आवास बनेंगे, जिसमें जूनियर और सीनियर रेंजीडेंट निवास कर सकेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। परिसर में लगे पेड़ काटे जा रहे हैं। लगभग दो माह में अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस पर 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पुराना महिला अस्पताल स्थित है। पुराने महिला अस्पताल के पीछे सीएमएस आवास और अन्य कर्मचारियों के आवास को तोड़कर 60 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने मेडिकल कॉलेज में सभी निर्माण के लिए 197 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, जिसमें 144 करोड़ रुपये मेडिकल कॉलेज निर्माण में लगे हैं। जबकि 53 करोड़ रुपये की लागत से 60 बेड का अस्पताल बनेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले सीनियर व जूनियर रेजीडेंट के 32 कर्मचारियों के आवास बनाए जाएंगे। इसमें ओटी का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि 60 बेड के अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर ऑपरेशन समेत अन्य कार्यों की प्रैक्टिस करेंगे। सीएमएस ने बताया कि प्रैक्टिस के बाद सभी इसका प्रयोग इलाज में करेंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से निर्माण कार्य रुक गया था, लेकिन अब पुन: निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को लाभ होगा। गुरुवार से परिसर में लगे पेड़ों की कटान शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात बेड का होगा ओटी
सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि 60 बेड का अस्पताल बनेगा। इसमें सात बेड का ओटी संचालित होगा। जिसमें गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों का ऑपरेशन व इलाज किया जाएगा।

परिसर में लगे पेड़ों की शुरू हुई कटान
अवर अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि परिसर में लगे पेड़ों की कटान गुरुवार से शुरू हो गई है। पेड़ों के कटान के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। लगभग दो माह में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed