फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   58 roads will be repaired with Rs 12 crore

Bahraich News: 12 करोड़ रुपये से 58 मार्गों की होगी मरम्मत

Sat, 11 Mar 2023 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
58 roads will be repaired with Rs 12 crore
श्रावस्ती। भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के बदहाल 58 मार्गों की दशा जल्द सुधरेगी। इसके लिए शासन की ओर से 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रकम से 23 मार्गों की सामान्य मरम्मत व 35 मार्गों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। बरसात व बाढ़ के कारण जिले के कई मुख्य व संपर्क मार्ग बदहाल हो गए थे। इनमें से कुछ मार्ग आंशिक रूप से तो कुछ पूरी तरह से जर्जर हो गए थे। इन मार्गों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर डीएम नेहा प्रकाश के माध्यम से शासन भेजा गया था। इनमें भिनगा व श्रावस्ती दोनों ही विधानसभा क्षेत्र के मार्ग शामिल थे जिन पर सहमति प्रदान करते हुए शासन की ओर से 12 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इनमें से 6 करोड़ 12 लाख 58 हजार रुपये खर्च कर 23 मार्गों की सामान्य मरम्मत कराई जाएगी। जबकि 5 करोड़ 86 लाख 6 हजार रुपये खर्च कर 35 मार्गों की विशेष मरम्मत होगी। इनमें विशेष मरम्मत वाले ज्यादातर मार्ग भिनगा विधानसभा क्षेत्र के हैं। जबकि सामान्य मरम्मत वाले ज्यादातर मार्ग श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित बताते हैं कि मार्ग मरम्मत के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही मार्ग मरम्मत का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed