{"_id":"640cc6e8a04850e1c901c606","slug":"58-council-schools-will-be-rebuilt-bahraich-news-c-13-1-123222-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 58 परिषदीय स्कूलों का होगा पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 58 परिषदीय स्कूलों का होगा पुनर्निर्माण
Sat, 11 Mar 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जर्जर व पुराने 58 परिषदीय स्कूलों का पुनर्निर्माण होगा। इस पर सात करोड़ तैंतीस लाख 95 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है। स्कूल पुनर्निर्माण की समीक्षा शुक्रवार देर शाम डीएम ने की। जिले में करीब 58 परिषदीय स्कूल या तो जर्जर हो चुके है या फिर बाढ़ के कारण बच्चों को पढ़ाने के योग्य नहीं रह गए है। इसलिए इन विद्यालयों के स्थान पर नए विद्यालय का पुनर्निर्माण किए जाने का आदेश पहले ही डीएम ने दिया था। शासन की ओर से इन जर्जर स्कूलों के स्थान पर नए विद्यालय बनाने के लिए जिले को सात करोड़ तैंतीस लाख 95 लाख रुपए का बजट मिला था। इस पैसे से विद्यालय निर्माण करने की जिम्मेदारी आरईडी विभाग को दी गई थी। स्कूल पुनर्निर्माण की समीक्षा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में करते हुए डीएम नेहा प्रकाश ने पाया कि पैसा मिलने के बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। इसपर डीएम ने कार्यदायी संस्था को तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आदेश दिया है। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि जिले में नौ विद्यालयों के निर्माण के लिए बाइस लाख पंद्रह हजार प्रति विद्यालय की दर से पैसा मिला है, जबकि पैतालीस विद्यालय के निर्माण के लिए प्रति विद्यालय ग्यारह लाख अट्ठासी हजार रुपए मिला हैं। इस मौके पर डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर 90 दिन के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बॉक्स में
सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर मसहा, बेचुआ, शंकरपुर, हेम पुर, जोगिन भरिया, बकवा, सोनौढ़ा तराई, जोखवा बाजार प्रथम, श्रीनगर, पंडित पुरवा, पूरे दारी, गुलरा बनकटवा, रमगढिय़ा, मदरहवा, मेढ़किया, दुधवनिया, एक घरवा, तेंदुआ रतनपुर, जोगा गांव, उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर केपी, बन्ठिहवा, लक्ष्मणपुर बाजार, गढ़ी, पिपरहवा द्वितीय, गिलौला के प्राथमिक विद्यालय रायपुर विलेला, रैमुनिया, काशीपुर मूशा, घोरमा परसिया, दूब कला, परेव पुर, धोबी पुरवा, भौसावां, पंचदेवरी माफी, इकडगवा, बरदेहरा द्वितीय, सुविखा, एक घरवा, लखाही खास, गोड़ारी, गिलौला द्वितीय, बंतवारा व उच्च प्राथमिक विद्यालय सेहनिया में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही इकौना के कम्पोजिट विद्यालय कन्या इकौना, सौरूपुर, लालबोझी, दसियापुर, प्राथमिक विद्यालय मनकापुर, खसियारी, अम्बेडकर नगर, कोटवा, झोलहिया, राजापुर शिवाजोत एवं राजगढ़ गुलरिहा का पुनर्निर्माण होना है। संवाद