फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   568 nomination on last day of third round

श्रावस्ती में तीसरे चरण के अंतिम दिन 568 लोगों ने भरे परचे

Wed, 07 Oct 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 07 Oct 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत चुनाव के तृतीय चरण का नामांकन बुधवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव प्रक्रिया के तीसरे चरण में हरिहरपुररानी व जमुनहा विकास क्षेत्र के लिए जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे दिन कुल 568 लोगों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन पत्रों की जांच 08 व 09 अक्तूबर को की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में तृतीय चरण के लिए मंगलवार को शुरू हुए नामांकन पत्रों के दाखिल करने की प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को जिला पंचायत के लिए कुल 61 लोगों द्वारा परचा दाखिल किया गया।
विज्ञापन


इन दो दिनों में कुल 175 लोगों ने 183 नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें से आठ लोगों द्वारा दो सेंटों में नामांकन कराया गया। वहीं जमुनहा में 119 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे दिन 222 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया। जिनकी संख्या अब 744 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हरिहरपुररानी के 99 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे दिन कुल 285 लोगों ने नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग आफीसर के समक्ष प्रस्तुत किया। जिनकी संख्या अब 707 पहुंच गई है। नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार व शुक्रवार को की जएगी।

जबकि नाम वापसी के लिए 10 अक्तूबर का समय निर्धारित है। इसी दिन प्रतीक चिन्हों का आवंटन भी किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट समेत दोनों ही ब्लॉक कार्यालयों पर काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

अतिसंवेदनशील 18 बूथों पर तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत के प्रथम चरण के लिए शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए गुरुवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच जाएंगी। 445 मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान के लिए 1780 कर्मचारियों को लगाया गया है। जहां 296298 मतदाताओं द्वारा 1400 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया जाएगा। 

त्रिस्तरीय पंचायत के प्रथम चरण में जिला पंचायत के नौ व क्षेत्र पंचायत के 208 पदों के लिए शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। इनमें से इकौना में क्षेत्र पंचायत के 106 पदों के लिए 628 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि दो स्थानों पर मात्र एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उनका निर्विरोध चयन तय है।

वहीं गिलौला के 102 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 574 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान के लिए गिलौला में 221 व इकौना में 224 मतदान केंद्रों समेत कुल 445 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 445 पीठासीन अधिकारियों समेत कुल 1780 कर्मचारियों को लगाया गया है।


जहां 296298 मतदाताओं द्वारा 1400 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया जाएगा। इकौना में एक लाख 55 हजार 243 मतदाता हैं जिनमें 72476 महिलाएं शामिल हैं। वहीं गिलौला में एक लाख 41 हजार 55 लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 75451 महिलाएं शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed