{"_id":"5f3576948ebc3e3cf5270c32","slug":"54-found-infected-including-arm-and-bdo-bahraich-news-lko5350503122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरएम, अभिहित अधिकारी, बीएसए कार्यालय के कर्मचारी समेत 54 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरएम, अभिहित अधिकारी, बीएसए कार्यालय के कर्मचारी समेत 54 मिले संक्रमित
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बुधवार देर रात से गुरुवार शाम तक 54 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें परिवहन विभाग के एआरएम, खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी, बीएसए कार्यालय के चार कर्मचारी, हुजूरपुर बीडीओ व एक स्वास्थ्य कर्मी समेत अन्य लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहराइच जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बुधवार देर रात को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग के एआरएम, खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चार कर्मचारी और मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य सूचना विभाग में तैनात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
गुरुवार शाम को जारी की गई रिपोर्ट में 40 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें हुजूरपुर के खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह भी शामिल हैं। चिकित्सकों ने उन्हें बाराबंकी स्थित आवास पर होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि 24 घंटे में कुल 54 कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी को कोविड अस्पताल के साथ होम आइसोलेट किया गया है। बताया कि चिह्नित क्षेत्रों को हॉटस्पाट बनाने की कार्रवाई की जा रही है। लोग घरों से बाहर न निकलें। सुरक्षा ही कोरोना से बचाव है।
जिला बेसिक शिक्षा के चार कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कार्यालय बंद कर दिया गया है। इसके अलावा एआरएम इरफान और कपूरथला के निकट स्थित खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी कार्यालय को भी बंद कर दिया गया है। तीनों कार्यालय में दवा का छिड़काव कराया गया है।