फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   450 families got second installment of PM Awas

450 परिवारों को मिली पीएम आवास की दूसरी किस्त

Mon, 08 Nov 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
450 families got second installment of PM Awas
पयागपुर (बहराइच)। अपना मकान गिराकर तिरपाल लगाकर विगत छह महीने से खुले में रहने को मजबूर नगरवासियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने 450 परिवारों को दूसरी किस्त जारी कर दी है। यह सभी अपना-अपना मकान गिराकर नया बनवाने के लिए दूसरी किस्त का छह महीने से इंतजार कर रहे थे। उधर, 650 लाभार्थियों को पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। जिससे बाकी लोगों ने मकानों को बनवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पयागपुर नगर पंचायत एरिया में 1612 लाभार्थियों का चयन पीएम आवास के लिए हुए था। चयन होते ही लाभार्थी परिवारों ने बिना किस्त आए ही अपने-अपने मकानों को फिर से बनवाने के लिए गिरवा दिया। इस बीच उनके खातों में किस्त नई आई और उनके परिवार खुले में रहने को मजबूर हो गए। पूरी बरसात उनके परिवारों ने तिरपाल के नीचे काटा। दिवाली भी सभी ने तिरपाल के नीचे मनाई। अब चूंकि ठंड बढ़ गई है इसलिए सभी ठिठुरने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन

छह महीने से वह किस्त आने का इंतजार कर रहे थे। दिवाली बीतते ही उनके चेहरों पर खुशी तब दिखाई पड़ी जब उनके खातों में दूसरी किस्त की रकम दिखी। ऐसे 450 लाभार्थी हैं जिसे डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के रूप में दूसरी किस्त मिली। वहीं ऐसे 650 लाभार्थी हैं जिनके खातों में पहली बार 50-50 हजार रुपये के रूप में पहली किस्त आई है। इन लोगों ने भी अपने-अपने मकानों को बनवाना शुरू कर दिया है। डूडा के परियोजना निदेशक संजय सिंह ने बताया कि दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। लोग जल्द ही मकान बनवाना शुरू कर दें, ताकि तीसरी किस्त जारी कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed