फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   4.5 lakh children did not get uniform

Bahraich News: 4.5 लाख नौनिहालों को नहीं मिली यूनिफॉर्म

Wed, 05 Jul 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 05 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
4.5 lakh children did not get uniform
बहराइच। परिषदीय स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। गर्मी की छुट्टी भी बीत गई, लेकिन नौनिहालों को अभी तक ड्रेस नहीं मिल पाई। ड्रेस खरीदने के लिए 1200 रुपए प्रति बच्चे के हिसाब से अभिभावकों के खातों में 54 करोड़ रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत आने थे। लेकिन ये पैसा कब आएगा, पता नहीं।
विज्ञापन


जिले में 2803 परिषदीय विद्यालय हैं, जो गर्मी की छुट्टी के बाद खुल गए हैं। इन विद्यालयों में लगभग साढ़े चार लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों के लिए यूनीफार्म, जूता, मोजा आदि खरीदने के लिए प्रति विद्यार्थी 1200 रुपए डीबीटी के माध्यम से 54 करोड़ रुपए अभिभावकों के खातों में भेजी जानी थी। लेकिन सत्र चालू होने के कई महीने बाद अभी तक अभिभावकों के खातों में यूनीफार्म का पैसा नहीं भेजा जा सका है जिससे कुछ छात्र-छात्राएं पुरानी ड्रेस से काम चला रहे हैं वहीं जिनकी पुराने ड्रेस फट गए हैं वे अन्य कपड़े पहनकर आते हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में अभी बच्चों का नामांकन हो रहा है। उनका ब्यौरा ऑनलाइन किया जा रहा है। यूनीफार्म को लेकर शासन स्तर से अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आए ड्रेस के पैसे
नानपारा (बहराइच)। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में पैसे न आने के कारण उनके अभिभावक बच्चों की ड्रेस नहीं खरीद पाए हैं। हरजन पाठशाला प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद ने बताया कि विद्यालय में 206 बच्चे पढ़ रहे हैं। बच्चों के अभिभावकों के खाते में पैसा इस सत्र का नहीं आया है जिससे बच्चे ड्रेस नहीं खरीद पाए हैं।

विशेश्वरगंज के आठ शिक्षकों का तबादला रुका
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विशेश्वरगंज ब्लॉक क्षेत्र के आठ शिक्षक फर्जी दस्तावेज लगाकर अपना ट्रांसफर कराना चाहते थे लेकिन सत्यापन के बाद दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर उनका ट्रांसफर रोक दिया गया है। शिक्षक घनश्याम विश्वकर्मा कंपोजिट विद्यालय प्रतापपुर तरहर, अरुण कुमार सिंह कंपोजिट विद्यालय नेजाभार, दिनेश राय प्राथमिक विद्यालय नेठिया, रीना देवी कंपोजिट विद्यालय बनघुसरा, राणा राघवेंद्र प्रताप सिंह प्राथमिक विद्यालय हरदाही, विवेक कुमार माहेश्वरी कंपोजिट विद्यालय बसनेरा, अनिल पांडेय प्राथमिक विद्यालय गंगवल द्वितीय व दिपाली कंपोजिट विद्यालय बंजरिया के शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था। दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर इन शिक्षकों का तबादला रोक दिया गया है।

विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक के बाद पौधरोपण
बहराइच। उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसा में बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक हुई। इस अवसर पर बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन व ठहराव, संचारी रोग से बचाव, विद्यालय की स्वच्छता व सुरक्षा, डीबीटी, यू डायस, छात्र प्रोफाइल, परिवार सर्वेक्षण, यूनिफार्म खरीदने आदि पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मुख्य अतिथि एआरपी राजेश कुमार मिश्र की अगुवाई में पाकड़, बरगद, सहजन, आंवला का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दुर्गेश श्रीवास्तव, ब्रह्म प्रकाश, प्रियंका मिश्र, संजय कुमार पाठक, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव शंकर, अनीता, सुनीता, दीपक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed