{"_id":"68b20d619e671e4a05080bc8","slug":"4200-bags-of-urea-were-sent-to-14-centers-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-135902-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 14 केंद्रों पर भेजी गई 4200 बोरी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 14 केंद्रों पर भेजी गई 4200 बोरी यूरिया
Sat, 30 Aug 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले की 14 समितियाें को 4200 बोरी यूरिया भेजी गई है। शुक्रवार को सहकारी संघ बालापुर, बाबागंज व कटहा, साधन सहकारी समिति खुटेहना, पयागपुर, विशेश्वरगंज, रिसिया, शंकरपुर, बाबागंज, नासिरगंज, कसेहरी बुजुर्ग, साधन, सरायजगना, रायबोझा व नकौड़ा पर 13.5-13.5 मीट्रिक टन उर्वरक भेजा गया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि किसानों को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार उर्वरक का वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसके लिए डीएम अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में उर्वरक की कालाबाजारी में संलिप्त तीन व्यक्तियों तथा एक उर्वरक विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पांच व्यक्तियों को जेल भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 12 व्यक्तियों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसके साथ ही 26 उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित किया जा चुका है।