फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बहराइच-हुजूरपुर मार्ग होगा टू लेन, सफर होगा सुहाना

बहराइच-हुजूरपुर मार्ग होगा टू लेन, सफर होगा सुहाना

Sun, 17 Feb 2019 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
बहराइच-हुजूरपुर मार्ग होगा टू लेन, सफर होगा सुहाना
बहराइच। बहराइच से हुजूरपुर जाने वाले मार्ग को टू लेन किए जाने को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग टू लेन होने के बाद तीन जिलों के लोग फर्राटा भरते हुए सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन



अभी तक सिंगल रोड होने से गोंडा, लखनऊ और पयागपुर से होकर श्रावस्ती बौद्ध तपोस्थली जाने वाले पर्यटकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मार्ग निर्माण में करीब एक साल का समय लग सकता है।
विज्ञापन



बहराइच से हुजूरपुर ब्लाक मुख्यालय की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है। यह मार्ग भग्गड़वा से होते हुए सीधे गोंडा जनपद के करनैलगंज को जोड़ता है। वहीं हुजूरपुर से कैसरगंज होते हुए लखनऊ राजमार्ग को भी जाता है। जबकि हुजूरपुर चौराहे से ही पयागपुर-इकौना होते हुए श्रावस्ती के तपोस्थली जाने वाला भी यह प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी तक यह सिंगल रोड थी। जिससे मार्ग पर एक साथ कई वाहन नहीं दौड़ सकते थे। मार्ग के जगह-जगह जर्जर होने के कारण भी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ता था। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल और विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रयासों के बाद मार्ग को टू लेन किए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। मार्ग के निर्माण पर 30 करोड़ रुपये के बजट के प्रस्ताव की मांग की गई थी। शासन ने मार्ग निर्माण को हरी झंडी दे दी है। पीडब्लूडी ने मार्ग के निर्माण की कवायद तेज कर दी है।



अधीक्षण अभियंता जेपी तिवारी ने बताया कि शासन ने बहराइच-हुजूरपुर मार्ग को टू लेन किए जाने के लिए हरी झंडी दे दी है। तीस करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी मिली है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मार्ग का तेजी से निर्माण कराया जाएगा। जिससे जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed