फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   शिक्षा प्रेरकों ने भरी हुंकार, कहा सरकार करे सेवा विस्तार

शिक्षा प्रेरकों ने भरी हुंकार, कहा सरकार करे सेवा विस्तार

Thu, 12 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा प्रेरकों ने भरी हुंकार, कहा सरकार करे सेवा विस्तार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने की हड़ताल
विज्ञापन


बहराइच। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की कलमबंद हड़ताल गुरुवार को 23वें दिन भी जारी रही। कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर सभी ने नारेबाजी कर धरना दिया। इस कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले नहीं खुले।

एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष किरन पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। 14 अक्तूबर को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के घेराव की चेतावनी दी। इस मौके पर किरन मिश्रा, सुनीता मिश्रा, संगीता सिंह, पुष्पा जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

बहराइच। भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे जय शाह पर लगे आरोपों को सही बताते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन की जिला संयोजक संतोष रस्तोगी ने कहा कि भाजपा घोटालों से दूर रहने की बात कहती है, लेकिन यह सच नहीं है। आम आदमी के सामने भाजपा की पोल खुल चुकी है। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट कोे सौंपा। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed