फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   4 teachers suspended

चार शिक्षक निलंबित, पांच का वेतन रोका

Wed, 16 Dec 2015 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 16 Dec 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले की बुनियादी शिक्षा जांचने के लिए बीएसए ने 13 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी स्कूल में मिड-डे मील बनता नहीं मिला। स्कूलों में गंदगी भी मिली।
विज्ञापन


कई स्कूलों में उंगलियों पर गिनने भर के छात्र मिले। इस पर बीएसए ने बिफरते हुए चार प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि जिम्मेदार पांच सहायक अध्यापकों का दिसंबर का वेतन रोक दिया है। वहीं, नौ स्कूलों के शिक्षकों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


जिले के प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था जांचने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सुबह विकासखंड चित्तौरा के प्राथमिक विद्यालय बेरिया पहुंचे। यहां भारी गंदगी मिली। छात्र संख्या कम मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को चेतावनी दी गई। विकासखंड पयागपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में बीएसए सुबह 11 बजे पहुंचे। यहां मिड-डे मील का चूल्हा ठंडा मिला और गंदगी भी काफी थी।

सिर्फ चार छात्र उपस्थित थे। इस कारण प्रधानाध्यापिका तबस्सुम वारसी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सहायक अध्यापक संतोष कुमार सिंह का वेतन रोक दिया गया है।

पास स्थित प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ के निरीक्षण में सिर्फ 12 छात्र उपस्थित मिले। यहां एमडीएम नहीं बन रहा था, जिसके चलते विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कांती पाठक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सहायक शिक्षिका शशिबाला का वेतन रोका गया है।

बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बनकटा द्वितीय के निरीक्षण में गंदगी मिली, जिसके चलते यहां शिक्षकों को चेतावनी दी गई है।

वहीं प्राथमिक विद्यालय बनकटा प्रथम के निरीक्षण में स्कूल में 7 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय का परिसर गंदा पाया गया। सहायक शिक्षिका नीतू शर्मा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि माधुरी शुक्ला का वेतन रोक दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटा के निरीक्षण में भी अव्यवस्था मिली।

प्रधानाध्यापक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके चलते प्रधानाध्यापक शिवप्रसाद त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि शिक्षिका दीपिका जायसवाल एवं करामत अली का वेतन रोक दिया गया है।

बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय झाला, प्राथमिक विद्यालय पयागपुर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय झाला, उच्च प्राथमिक विद्यालय पयागपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुहेलवा, प्राथमिक विद्यालय उधरना सरहदी विशेश्वरगंज और उच्च प्राथमिक विद्यालय उधरना सरहदी के निरीक्षण में विद्यालय परिसर गंदा मिला। जिसके चलते यहां के शिक्षकों को चेतावनी दी गई है।


बीएसए ने कहा कि जिन शिक्षकों को निलंबित कर वेतन रोका गया है, उन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed