{"_id":"59e4db7d4f1c1bc1678b6022","slug":"31508170621-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कुंटल बदबूदार खोया किया नष्ट, खोआ के चार नमूने परीक्षण को लखनऊ भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कुंटल बदबूदार खोया किया नष्ट, खोआ के चार नमूने परीक्षण को लखनऊ भेजा
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। दीपावली पर्व पर मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान टीम ने नगर के चौक बाजार स्थित दो खोया मंडी पर छापेमारी कर चार क्विंटल बदबूदार खोये को जब्त कर उसे नष्ट कर दिया। जबकि मंडियों से चार संदिग्ध खोये के नमूने लेकर विधि प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया। टीम के पहुंचते ही अधिकतर दुकानदार खोया छोड़कर भाग खड़े हुए। उसे भी टीम ने जब्त कर लिया।
मिलावट खोरों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी कौशलेंद्र शर्मा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षाधिकारी राजेंद्र पांडेय, बागिशमणि त्रिपाठी, अनंत स्वरूप, एसपीएन सिंह, डॉ. रामतेज, डॉ. विश्राम व राघवेंद्र प्रसाद वर्मा ने नगर के चौक बाजार स्थित दो खोया मंडी पर छापेमारी की। इससे अफरा तफरी मच गई। मंडी में बेच रहे खोया बिक्रेता भाग खड़े हुए। हलांकि टीम ने 14 बिक्रेताओं को पकड़कर खोये की जांच की। इस दौरान टीम ने खोया बिक्रेता राजू वर्मा, अशरफ अली, जगदीश प्रसाद व सिराज अहमद से चार संदिग्ध खोआ का नमूना लिया। जबकि मंडी में लावारिस हालत में बोरे में मिला। चार क्विंटल बदबूदार खोया को टीम ने मौके पर ही अपने कब्जे में लेकर गोलवाघाट स्थित कूड़ाघर ले जाकर नष्ट कर दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी शर्मा ने बताया कि भरे गये सभी नमूनों को जांच के लिए विधि प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। शर्मा ने बताया कि चार कुंटल नष्ट किये गये खोये का कोई भी बिक्रेता मौके पर नही मिला था। इसलिए लावारिस दिखाकर नष्ट करा दिया गया।