फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   3.38 lakh cusecs of water released in Ghaghra river

घाघरा नदी में छोड़ा 3.38 लाख क्यूसेक पानी

Wed, 29 Jul 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
3.38 lakh cusecs of water released in Ghaghra river
बौंडी (बहराइच)। घाघरा नदी में तीन बैराजों से 3.38 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। पानी अधिक होने से कई गांवों में बाढ़ की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं। इसको देखते हुए बुधवार को तहसीलदार ने मौके का मुआयना किया। ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील में स्थित गोपिया बैराज, गिरिजापुरी बैराज और बनबसा बैराज से एक साथ 3.38 लाख क्यूसेक पानी घाघरा नदी में छोड़ा गया है। यह पानी महसी तहसील में स्थित नदी में पहुंचने लगा है। एक साथ तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

नदी में बढ़ रहे जलस्तर की सूचना पाकर बुधवार दोपहर बाद तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार विपुल सिंह बाढ़ प्रभावित गांव गोलागंज, सिलौटा, कायमपुर व टिकुरी गांव का जायजा लिया। तहसीलदार ने ग्रामीणों से वार्ता की। लोगों को सजग रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ आने से पूर्व लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व कर्मियों को अलर्ट किया गया है। वहीं बाढ़ की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ से घिर जाएंगे। घाघरा में शारदा बैराज से 138707 क्यूसेक, गिरिजापुरी बैराज से 172973 और गोपिया बैराज से 27050 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed