फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   26 candidates of SP, 9 of Congress and 29 of AAP got nominations

सपा के 26, कांग्रेस के 9 व आप के 29 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Sun, 18 Apr 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
26 candidates of SP, 9 of Congress and 29 of AAP got nominations
बहराइच। नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर मेें अफरातफरी के बीच पंचायत चुनाव का नामांकन कार्य संपन्न हुआ। रविवार को हुए नामांकन के दौरान सपा के 26, कांग्रेस के 9 व आप के 29 प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय पर रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों व नामांकन करने वाले पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बताया कि नामांकन के दूसरे व अंतिम चरण मेें पार्टी समर्थित 26 प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 5 से पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. आशिक अली, वार्ड 6 से मदन यादव पहलवान, 8 से किशोरी लाल पासवान, वार्ड 9 से सीमा चौधरी, वार्ड 12 से मुहम्मद रफी, वार्ड 14 से अली लियाकत, वार्ड 16 से नफीसा खातून, वार्ड से 25 से तालुकदार चौहान, वार्ड 27 से सूफिया, वार्ड 30 से अनीता यादव, वार्ड 32 से मोहम्मद आशिक, वार्ड 35 से लल्लू, वार्ड 47 से सत्यप्रकाश त्रिपाठी, वार्ड 53 से मंशाराम, वार्ड 49 से भल्लर यादव, वार्ड 7 से नीलम कमारी मौर्या, वार्ड 56 से राजितराम यादव, वार्ड 57 से सससुमन यादव, 34 से मुंशीलाल यादव, 59 से विकास चौधरी, 61 से गुलान बनों, 62 से मोहम्मद हयात, 38 से सुषमा देवी, वार्ड 48 से बब्बू भाई, वार्ड 51 से धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू और वार्ड 10 से ज्ञानवती ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, प्रमोद सिंह जादौन, नंदेश्वरनंद यादव, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस भवन के सभागार मेें जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा की अध्यक्षता मेें बैठक कर रविवार को नामांकन कराने वाले पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष इंजीनियर मिश्रा ने बताया कि वार्ड संख्या 6 से डॉ. बालगोविंद, 7 से कमलादेवी, 8 से लीला कुमारी, 15 से साबित राम, 61 से शाहिदा, 62 से सुशीलादेवी, 63 से केतीकी निषाद, अंजुम, 21 से राजितराम यादव और वार्ड 42 से दिनेश वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर मुकुंदजी शुक्ला, कमला सोनी, अमरनाथ शुक्ला, राघवेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर भी नामांकन करने वाले प्रत्याशियों व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी की ओर से 29 समर्थित प्रत्याशियों ने जिला पंचायत सदस्य के पद पर अपना नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव, आजाद खान, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed