{"_id":"59440fd14f1c1be1588b4723","slug":"24-hours-of-light-stop-22-thousand-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से बत्ती गुल, 22 हजार आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से बत्ती गुल, 22 हजार आबादी परेशान
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बिजलीघर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा नगर में बदहाल विद्युत व्यवस्था से लोग परेशान हैं। नगर के स्टेशन रोड मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से 24 घंटे से नगर की विद्युत सप्लाई ठप है। बिजली न मिलने से करीब 22 हजार आबादी को भीषण गर्मी के साथ ही पेयजल की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है।
नानपारा नगर की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। बुधवार को नगर के स्टेशन रोड मोहल्ले में स्थित ट्रांसफार्मर में दोपहर दो बजे से फाल्ट आ गया। शाम को साढ़े चार बजे इसी ट्रांसफार्मर से स्पार्किंग शुरू हो गई।
इसकी सूचना लोगों ने उपकेंद्र को फोन कर दी, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे परेशान लोगों ने समस्या से उपजिलाधिकारी एसपी शुक्ला को अवगत कराया। इस पर एसडीएम ने एक्सईएन से बात की तो एक्सईएन ने ट्रांसफार्मर जलने और वैकल्पिक ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई बहाली की बात कही, लेकिन रात भर इंतजार के बाद भी मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मर नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
पुन: लोगों ने उपकेंद्र पर संपर्क साधा तो एक्सईएन ने मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मर में तेल न होने की बात कही। इससे पूरी रात बिजली नहीं आई। 24 घंटे बीत चुके हैं और 22 हजार आबादी बिजली व पानी के अभाव में परेशान हैं।
गौरतलब हो कि पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की उदासीनता इस कदर हावी है कि जर्जर तार व खराब ट्रांसफार्मर से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सामान्य दिनों में भी महज तीन से चार घंटे की ही सप्लाई दी जाती है।