फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   22 cancer patients found in camp

शिविर में मिले कैंसर के 22 मरीज

Sat, 30 Nov 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
22 cancer patients found in camp
बहराइच के मेडिकल कालेज में शनिवार को कैंसर जांच शिविर में मौजूद मुख्य अतिथि व चिकित्सक। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से एनपीसीडीसीएस कार्यालय में शनिवार को कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में 40 मरीजों में कैंसर की जांच की गई, जिसमें 22 मरीज कैंसर रोग से ग्रसित पाए गए। इनमें दो रोगियों की कीमोथेरेपी की गई। साथ ही उन्हें उचित परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के एनपीसीडीसीएस परिसर में कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर रहे। मुख्य अतिथि ने मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. डीके सिंह और नोडल डॉ. वीपी वर्मा की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एनसीडी क्लीनिक के फिजीशियन डॉ. पारितोष तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल में केंद्र और राज्य सरकार के कार्यक्रम एनपीसीडीसीएस के तहत कैंसर से ग्रसित मरीजों को परामर्श व उनके उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र तक में यह जानकारी दी गयी। उसी के अनुरूप अधिक से अधिक कैंसर से ग्रसित मरीजों को लाभ दिया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पारितोष तिवारी ने बताया कि शिविर में 40 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 22 रोगियों में कैंसर की पुष्टि हुई। इनमें से दो रोगियों की अस्पताल में कीमोथेरेपी की गई। इसके बाद मरीजों को उचित परामर्श देेकर घर भेज दिया गया। शिविर एनसीडी क्लीनिक के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रियाजुल हक, लैब तकनीशियन संतोष सिंह, काउंसलर पुनीत शर्मा, स्टाफ नर्स बृजप्रकाश, एनसीडी सेल से एफएलसी विवेक श्रीवास्तव, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed