फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पृथ्वी दिवस पर महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

पृथ्वी दिवस पर महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

Mon, 22 Apr 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस पर महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से स्थापित नारी शक्ति संकुल समिति के तत्वावधान में सोमवार को महिला गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें जल, जंगल, जीव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन



मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत नारी शक्ति संकुल समिति सुजौली की की ओर से पृथ्वी दिवस का आयोजन सोमवार को किया गया। बड़खडिया मसाला उद्योग केंद्र परिसर में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता राधा देवी ने की। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जीव और पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। यह सब प्रकृति के अनुपम उपहार हैं।
विज्ञापन



ब्लॉक एंकर पर्सन नंदकिशोर शाह ने कहा कि दुनिया भर के नागरिकों को ग्लोबल वार्मिंग, स्वच्छ पर्यावरण, वायु, पानी और जो भी प्रजातियां पृथ्वी से लुप्त हो रही हैं, उनको संरक्षित करने के मुद्दों पर तुरंत करवाई करनी चाहिए। प्रकृति ने पृथ्वी और इस पर बसे जीवों में इंसानों को सरल बनाया लेकिन मनुष्य ने सरल जीवन को भी उलझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जो लोग पृथ्वी की सुंदरता को लंबे समय तक देखना चाहते हैं, उन्हें नदियों व झीलों की साफ-सफाई और पानी की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए इस क्षेत्र में निवेश करना चाहिए। कहा कि ईश्वर का शुक्र है कि इंसान उड़ नहीं सकता, नहीं तो वह आकाश को भी गंदा कर देता। पृथ्वी की तरह उसे भी बर्बादी के कगार तक पहुंचा देता।


पीआरपी चंदन कुमार ने कहा कि अगर हम जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव को रोकने का प्रयास करते हैं तो हमारे लिए हर दिन ही पृथ्वी दिवस है। पृथ्वी पर जितनी भी प्रजातियां हैं, सभी एक समान हैं।



दीनदयाल उपाध्याय योजना के जिला कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वी को पेड़ से सजाकर स्वर्ग जैसा बनाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। पेड़ से बातें करना व उन्हें सुनना, यह सब महसूस करना ही स्वर्ग सी अनुभूति देता है। इस मौके पर कदमा देवी, कालिंदी, संदीप कुमार सिंह व ममता देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed