{"_id":"59e63ed64f1c1bb6678b648c","slug":"21508261590-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवान को संदिग्ध हालत में लगी गोली, स्थिति नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी जवान को संदिग्ध हालत में लगी गोली, स्थिति नाजुक
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में देर रात किया जा रहा था ऑपरेशन
बहराइच। एसएसबी 59वीं बटालियन में तैनात एक जवान को मंगलवार देर रात गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। उसकी स्थिति काफी गंभीर है। गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 59वीं बटालियन के जवान मंगलवार देर रात दीपावली पर्व के मद्देनजर नोमेंस लैंड पर कॉम्बिंग कर रहे थे। तभी कतर्नियाघाट जंगल से सटे सीमावर्ती इलाके में कॉम्बिंग कर रहा जवान धर्मेंद्र मीना (25) पुत्र सबरमल मीना को गोली लग गई।
विभागीय सूत्र बता रहे हैं कि लकड़ी माफियाओं ने फायरिंग कर घायल किया है। हालांकि विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। मामला काफी संदिग्ध है। जवान को पेट और दाहिने हाथ में गोली लगी है।
विज्ञापन
उसे नाजुक हालत में देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। देर रात खबर भेजे जाने तक डॉक्टर गोली निकालने के लिए जवान का ऑपरेशन कर रहे थे। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।