फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मदरसा शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर मांगा दो साल का बकाया मानदेय

मदरसा शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर मांगा दो साल का बकाया मानदेय

Tue, 11 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
मदरसा शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर मांगा दो साल का बकाया मानदेय
मानदेय के लिए मदरसा शिक्षकों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को पत्र भेजा, दी अनशन की चेतावनी
बहराइच। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को मदरसा शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभी ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दो साल से लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। मांगे पूरी न होने पर सभी ने 24 जुलाई से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि प्रदेश के मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक गरीब मदरसा छात्रों को आधुनिक शिक्षा देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रहें हैं। लेकिन प्रदेश में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की उदासीनता से शिक्षकों का मानदेय दो साल सें लंबित है। सभी मानदेय के आभाव में जीवन यापन करने को मजबूर है। जांच के नाम पर एक साजिश के तहत विभाग द्वारा पूरे प्रदेश के मदरसा शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 23 जुलाई तक शिक्षकों का मानदेय जारी नहीं किया जाता है, तो प्रदेश के मदरसा शिक्षक जिला मुख्यालयों के साथ प्रदेश मुख्यालय पर एक साथ सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर देंगे। धरने के बाद सभी ने डीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजकर लंबित मानदेय दिलाने की मांग की। इस मौके पर सिकंदर बाबा, शकील अहमद, सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed