फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   20 houses burnt down, 32 cattle died in the fire

Bahraich News: आग से 20 घर जले, 32 मवेशियों की मौत

Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
20 houses burnt down, 32 cattle died in the fire
नवाबगंज के हरबंसी गांव में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। 
नवाबगंज (बहराइच)। ग्राम पंचायत हरबंशी में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवाओं चलते आग ने भीषण रुख अख्तियार कर लिया और देखते ही देखते 20 घर आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल कर्मियों को सूचना देते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक 20 घर गृहस्थी के सामान सहित जलकर राख हो गए। वहीं आग से 32 पालतू मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस व राजस्व टीम क्षति के आकलन में जुटी रही।
विज्ञापन


नवाबगंज के हरबंशी गांव निवासी ग्रामीण बुधवार दोपहर खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक गांव में आग लग गई। एक घर से भड़की चिंगारी ने देखते ही देखते पड़ोस के कई घरों को अपने आगोश में ले लिया। गांव में उठती आग की लपटें देख खेतोंं में काम कर रहे ग्रामीण सहम गए और गांव की ओर दौड़े। वहीं गांव में भी अफरातफरी मच गई और महिलाएं-बच्चे जान बचाकर घर से बाहर भागे। ग्रामीणों ने हैंडपंप, नल आदि के सहारे आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों व पुलिस टीम ने भी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

भीषण अग्निकांड की सूचना पर नायब तहसीलदार नानपारा अक्षय कुमार पांडेय, राजस्व कर्मी भज्जू राम, उपेंद्र यादव, सनाउल्लाह मलिक, नवाबगंज थाना प्रभारी शीला यादव आदि मौके पर पहुंचीं और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 लाख की संपत्ति स्वाहा
हरबंशी गांव में लगी आग से ग्रामीण अमृत लाल, सुरेश कुमार, धर्मेंद्र, मिथुन, विश्राम, छबीले, पप्पू , खोटाना, राम मिलन, हरीराम, लवकुश, पप्पू, राम नरेश, विक्रम, दिनेश, सतीश, हरीश, बुधई, मनीष के फूस के घर गृहस्थी के सामान सहित जलकर राख हो गए। वहीं गोपाल के 10 बकरे, जयकरण की दो भैंस व पांच बकरे, विजय की दो भैंस व आठ बकरी, अमृत लाल की बाइक भी जल गई। ग्रामीणों ने बताया कि 15 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।


बिलखते और हाथ जोड़ते नजर आए पीड़ित
भीषण अग्निकांड से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देख महिलाएं व बच्चे बिलख पड़े। आग में अपना सबकुछ गंवाने के बाद महिलाएं विलाप करती दिखीं और गांव पहुंचे अधिकारियों के आगे हाथ जोड़कर मदद की मांग करती रहीं।



टीम के साथ गांव का निरीक्षण किया है। ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है। राजस्व टीम क्षति का आकलन किया है। पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी। -अक्षय कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed