{"_id":"6005be778ebc3e33dc3e68bb","slug":"2-400-corona-warriors-to-be-vaccinated-in-second-phase-bahraich-news-lko5605262132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में 2,400 कोरोना योद्धाओं का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में 2,400 कोरोना योद्धाओं का होगा टीकाकरण
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण 22 जनवरी से शुरू होगा। इस चरण में 2,400 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज समेत नौ स्वास्थ्य केंद्रों को चुना गया है। वैक्सीनेशन से एक दिन पहले सभी सीएचसी को वैक्सीन भेजी जाएगी।
जिले में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण 22 जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए सोमवार को लखनऊ में आयोजित वर्चुअल मीटिंग में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने शिरकत की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे चरण में 2,400 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। जिसके लिए अस्पतालों का चयन कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को टीकाकरण से एक दिन पूर्व वैक्सीन भेजी जाएगी। इसकी सूचना संबंधित सीएचसी के अधीक्षकों को दे दी गई है। इनमें मेडिकल कॉलेज व नानपारा सीएचसी में दोबारा टीकाकरण शिविर लगेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 2,100 कोरोना योद्धाओं को एसएमएस भेजकर टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी। सभी जगह पर सुबह 10 बजे से टीकाकरण के दूसरे सत्र का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सूचना व शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल, नवाबगंज, रिसिया, चित्तौरा, कैसरगंज और तेजवापुर सीएचसी समेत नौ स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाकर कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जाएगा।