{"_id":"5942c12e4f1c1b62518b4619","slug":"191497547054-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम का झांसा देकर खाते में जमा करा ली एक लाख की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनाम का झांसा देकर खाते में जमा करा ली एक लाख की रकम
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनाम का झांसा दे एक लाख रुपये हड़पे
नानपारा (बहराइच)। बेलदारनटोला निवासी एक महिला को इनाम में रुपये और बाइक निकलने का झांसा देकर जालसाजों ने एक लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत मोहल्ला बेलदारनटोला नई बस्ती निवासी जमीरुलनिशां पत्नी मुख्तार अली के मोबाइल पर 22 अप्रैल को फोन आया था। फोन करने वाले ने उसकी दो लाख 51 हजार रुपये व बाइक इनाम में निकलने की जानकारी दी थी। इसके बाद एक मोबाइल पर आठ सौै रुपये का रिचार्ज कराने की बात कही। महिला के रिचार्ज कराने के कुछ दिन बाद उसने फोन कर इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स, टीडीएस आदि के नाम पर लगभग नौ बार में एक लाख 4 हजार रुपये की रकम बैंक खाते में जमा कराई। महिला ने पीएनबी नानपारा शाखा से पैसे उसके खाते में जमा कर दिए। बाद में धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उसने पति को पूरी बात बताई। उसने कोतवाली में गुरुवार को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।