{"_id":"60f073888ebc3e73752137f4","slug":"19-500-doses-of-covishield-reached-90-sessions-conducted-bahraich-news-lko587094266","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविशील्ड की 19,500 डोज पहुंची, 90 सत्र हुए संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविशील्ड की 19,500 डोज पहुंची, 90 सत्र हुए संचालित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 हजार डोज वैक्सीन की मांग की गई। लेकिन अयोध्या मुख्यालय की ओर से महज 19,500 डोज भेजी गई। जिसके तहत गुरुवार को 90 सत्र संचालित किए गए। केंद्रों पर पहुंचकर लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
कोरोना महामारी पर अंकुश के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन वैक्सीनेशन चलाया जा रहा है। बुधवार को विभाग की ओर से 50 हजार डोज कोविशील्ड की मांग की गई। इसके लिए अयोध्या मुख्यालय वाहन भेजा गया। लेकिन वहां पर 19,500 डोज वैक्सीन ही मिली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि गुरुवार को 90 सत्र वैक्सीनेशन के लिए संचालित हुआ। जिसमें मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर, सभी सीएचसी, पीएचसी और गांवों में विभाग की ओर से शिविर लगाया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि देर शाम तक 13 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं मांग के सापेक्ष वैक्सीन न मिलने से सभी केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है। उधर भारत विकास परिषद की ओर से रोडवेज मार्ग स्थित पवन जायसवाल के आवास पर शिविर लगाया गया। जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के 90 लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान अध्यक्ष अनिल गोयल, सचिव बैजनाथ रस्तोगी, प्रदीप ड्रोलिया, संयोजक कुमार वैभव, आयुष टंडन, दिनेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।