फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   6.4 किलोग्राम चरस के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

6.4 किलोग्राम चरस के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Sun, 17 Feb 2019 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
6.4 किलोग्राम चरस के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी व रुपईडीहा पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान में दो नेपाली महिलाओं को छह किलो चार सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत लगभग एक करोड़ 90 लाख रुपये बताई गई है। दोनों महिलाएं बस से जिला मुख्यालय की ओर जाने की तैयारी कर रही थीं। चरस हिमाचल प्रदेश पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन



रुपईडीहा में स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार को चरस की खेप आने की सूचना मिली। उन्होंने रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र को मामले से अवगत कराया। थाने के उपनिरीक्षक दीनदयाल राय, एसएसबी के उपनिरीक्षक सतपाल के साथ गश्त तेज की।
विज्ञापन




महिलाएं पुलिस और एसएसबी को चकमा देकर बैग में चरस लेकर प्राइवेट बस स्टैंड रुपईडीहा पहुंच गई थीं। जवानों ने महिलाओं को बस स्टैंड पहुंचकर महिला पुलिस सुशांता, पिंकी, सुमनलता, प्रीती, रानी, श्यामलता से चेकिंग कराई तो बैग में चरस बरामद हुई। एसएसबी के कमांडेंट ने बताया कि नेपाल के जिला रोल्पा वार्ड नंबर एक निवासी सिर कुमारी के पास से तीन किलो 45 ग्राम तथा जिला रुकुम वार्ड नंबर छह निवासी माया देवी के पास से तीन किलो 355 ग्राम नेपाली चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिलाएं चरस की खेप जिला मुख्यालय पहुंचाने जा रहीं थी। जिसके बाद चरस को हिमाचल प्रदेश भेजा जाना था। चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 92 लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि चरस तस्करी की बड़ी बरामदगी हुई है। अन्य लोगों को पकड़ने के लिए भी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed