फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सिपाही की अभद्रता से भड़के रोडवेज के चालक व कर्मचारी, प्रदर्शन

सिपाही की अभद्रता से भड़के रोडवेज के चालक व कर्मचारी, प्रदर्शन

Tue, 17 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सिपाही की अभद्रता से भड़के रोडवेज के चालक व कर्मचारी, प्रदर्शन
रोडवेज चालकों ने दो घंटे किया चक्का जाम
विज्ञापन

बहराइच। रोडवेज बस अड्डे पर लखनऊ जा रही एक बस के चालक को ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने डंडा से धक्का मार दिया। इससे बस अनियंत्रित होते-होते बची। इस पर चालक ने बस को बीच सड़क पर खड़ी कर सहयोगियों व कर्मचारी नेताओं को घटना से अवगत कराया। इस पर सभी भड़क उठे।

अन्य चालकों ने भी बसें रोड पर खड़ी कर दो घंटे तक चक्का जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस ने किसी तरह यातायात को संभाला। प्रदर्शनकारी रोडवेज कर्मियों को भी समझा बुझाकर शांत किया। वार्ता के बाद मामला सुलझ सका। हालांकि इस दौरान ऊहापोह की स्थिति रही।
विज्ञापन


परिवहन निगम के बहराइच रोडवेज बस अड्डे से मंगलवार सुबह 9:30 बजे के आसपास बस यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो रही थी। चालक सिराज अहमद बस चला रहा था। ट्रैफिक अधिक होने के चलते वह धीरे-धीरे बस अड्डे से वाहन को सड़क पर मोड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने बस चालक सिराज को खिड़की से डंडे से धक्का मार दिया। इससे बस अनियंत्रित होते-होते बची। बस रोक कर चालक नीचे उतरा तो सिपाही ने कालर पकड़कर अभद्रता की। इसकी जानकारी पर अन्य बसों के चालक, परिचालक व रोडवेज कर्मी भड़क उठे।

सभी ने मुख्य मार्ग पर बसों को खड़ाकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक एसएन तिवारी, दरगाह के थाने के संजय दूबे, कोतवाली देहात के एमएन मिश्रा, तिकोनीबाग चौकी, चौकी चौक आदि की फोर्स मौके पर पहुंची।

किसी तरह ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बस चालकों से वार्ता की। इस दौरान माफीनामे के बाद आक्रोशित रोडवेज कर्मी शांत हुए। लगभग दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।


परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अवधेश पाल ने बताया कि बस के चालक के साथ अभद्रता करने के चलते प्रदर्शन व आंदोलन की स्थिति बनी थी। दोनों पक्षों में सुलह-समझौता करवा दिया गया है। यातायात 11 बजे के आसपास पूरी तरह बहाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed