Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   18 prosecuted in conversion case, 11 jailed

Bahraich News: धर्मांतरण प्रकरण में 18 पर मुकदमा, 11 को जेल

Mon, 10 Jul 2023 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 10 Jul 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
18 prosecuted in conversion case, 11 jailed
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के सिद्धनपुरवा में रविवार की सुबह चल रही धर्मांतरण की साजिश व हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में सोमवार को पुलिस ने 11 लोगाें को जेल भेज दिया। पुलिस ने शांतिभंग में 24 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें महिलाओं को एसडीएम कोर्ट पर जमानत दे दी गई। वहीं पुलिस प्रकरण में पुलिस 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली के सिद्धनपुरवा गांव निवासी बाबूराम के मकान में रविवार की सुबह प्रार्थना सभा की जा रही थी। इसमें मौजूद हिंदू महिलाओं व पुरुषों को ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के अवध प्रांत के विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव ने गांव पहुंचकर विरोध किया था। इसके बाद प्रार्थना सभा के कुछ लोग भड़क उठे थे और विवाद शुरु कर दिया था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों ने नोकझोंक की थी। पुलिस ने मौके पर विवाद कर रहे 24 लोगाें को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाई की थी। वहीं दीपक श्रीवास्तव की तहरीर पर शांतिभंग के तहत पकड़े गए 24 लोगों में से 18 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपियों को सोमवार को एसडीएम कोर्ट पर पेश किया गया। जहां एसडीएम ने 11 लोगों को जेल भेज दिया। वहीं 13 महिलाओं को जमानत दे दी। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि शांतिभंग के तहत गिरफ्तार 24 लोगाें में से 11 को जेल भेज दिया गया है। वहीं जिन 18 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed