फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   18 hours in the city and only six hours in the villages

Bahraich News: शहर में 18 व गांवों में छह घंटे ही बिजली

Wed, 12 Jul 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 12 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
18 hours in the city and only six hours in the villages
बहराइच। जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण इलाकों में पांच से छह घंटे बिजली दी जा रही है, वहीं शहरी क्षेत्र में 15 से 18 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे लोग परेशान हैं। व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


खुटेहना क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ मजरे पयागपुर विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े हैं। इनमें बनकटा, मधनगरा, लालपुर, सुकई पुरवा, गुरुदत्त पुरवा, सतरही, शम्भूतारा, हटवा, अमदापुर, काली मिश्र पुरवा, लक्षन पुरवा, मल्लव, ऐलौ, लखाही, फैशन पुरवा, पडेरा सहित सैकड़ों गांव शामिल हैं। उपभोक्ता पवन कुमार ने बताया कि 24 घंटे में सौ बार लाइन ट्रिपिंग के चलते महज छह घंटे सप्लाई मिल पाती है। बैजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसी खराब विद्युत व्यवस्था रही तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

आलम यह है कि शाम होते ही लोग घर की छतों और बाहर समय बिताने को मजबूर है। बिना हवा पानी के ही अघोषित घंटों की विद्युत कटौती और लाइन फाल्ट यह पयागपुर उपकेंद्र के लिए परम्परा बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 गांव की बिजली गुल, एक लाख लोग प्रभावित
हुजूरपुर (बहराइच)। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त में सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार शाम सात बजे से चिरैयाटांड़ पावर हाउस से जुड़े करीब 50 गांवों की एक लाख से अधिक आबादी को आपूर्ति नहीं मिल सकी है। हुजूरपुर मुख्यालय पर स्थित डाकघर व अन्य बैंकिग सुविधाओं पर इसका असर पड़ा है। डाकघर में बुधवार सुबह से कोई काम नहीं हुआ है। लोग मायूस होकर घर लौट गए। सभी व्यापारिक गतिविधियां बंद पड़ी हैं। लोग बिजली- पानी को तरस रहे हैं।। वहीं विभागीय कर्मचारी किसी भी उपभोक्ता का फोन भी नहीं उठा रहे हैं।

ट्रांसफार्मरों में समस्या आने के चलते जिले में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसे सही कराने के लिए विभाग के जेई व एसडीओ की टीम लगी है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार दिखेगा।
सुरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed