{"_id":"5972372c4f1c1b47458b4606","slug":"171500657452-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिहवा धनौली खुर्द गांव में आज जिलाधिकारी करेंगे सफाई कार्य का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिहवा धनौली खुर्द गांव में आज जिलाधिकारी करेंगे सफाई कार्य का सत्यापन
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
डिहवा धनौली खुर्द गांव में आज डीएम जांचेंगे सफाई
बहराइच। स्वच्छता अभियान के तहत जिले के 100 चयनित गांवों में शनिवार को सुबह से सफाई अभियान चलेगा। इसके साथ ही डीएम टीम के साथ मटेरा के डिहवा धनौली खुर्द गांव का मुआयना करेंगे।
स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शनिवार को ग्राम पंचायतों में साफ.-सफाई का नौवें चरण का अभियान चलेगा। ग्राम पंचायतों में सुबह 6.30 बजे से 8.30 बजे तक सफाई अभियान चलेगा जिसमें ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की भी सहभागिता होगी। डीपीआरओ ने बताया कि सफाई कार्य के सत्यापन के लिए जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी नामित किये हैं जो स्वच्छता अभियान पर नजर रखेंगे। वहीं ब्लाक रिसिया के ग्राम डिहवा धनौली खुर्द में जिलाधिकारी स्वयं पहुंचकर सत्यापन करेंगे।