{"_id":"5c6999debdec22738f520212","slug":"161550424542-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिज सईद के साथ प्रधानमंत्री की फोटो पोस्ट करने पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफिज सईद के साथ प्रधानमंत्री की फोटो पोस्ट करने पर गिरफ्तार
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। शेखनपुरवा रायपुर गांव निवासी एक युवक ने प्रधानमंत्री के साथ मोस्ट वाटेंड आतंकवादी हाफिज सईद के साथ हाथ मिलाते हुए फोटो पोस्ट कर दी। इससे नाराज ग्रुप के युवक ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रेम कुमार सिंह ने रिसिया थाने में केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अटलबिहारी ठाकुर ने बताया कि प्रेम सिंह के मोबाइल नंबर पर रामगांव थाना क्षेत्र के शेखनपुरवा रायपुर निवासी शरीफ अहमद इंडियन बैंक के ग्राहक वाट्सअप ग्रुप में जुड़ा है।
उस ग्रुप में जुड़े प्रेम कुमार सिंह के मोबाइल नंबर पर शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हुए आतंकी हाफिज साईद की फोटो पोस्ट कर दी। यह फोटो क्षेत्र में वायरल हो गई। प्रेम सिंह भी शरीफ की हरकत से नाराज हो गए। उन्होंने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि शरीफ के विरुद्ध आईटी एक्ट, भावना भड़काने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसओ के साथ अपराध निरीक्षक पीपी सिंह, उपनिरीक्षक रामअवध चौहान, नरेंद्र ने गांव से युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवक द्वारा गिए गए पोस्ट रिसिया व पयागपुर क्षेत्र के लोगों में रोष है।