{"_id":"5cfd4daebdec2207132d859c","slug":"156010435914-bahraich-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप रख अस्पताल पहुंचा ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप रख अस्पताल पहुंचा ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरवा निवासी ग्रामीण को शनिवार की रात घर के बाहर निकलते समय दरवाजे के पास सांप ने डस लिया। इसके बाद ग्रामीण ने पीटकर सांप को मार डाला और उसे बोरे में रखकर जिला अस्पताल पहुंच गया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने ग्रामीण को समझा कर सांप को बाहर फेंकवाया। इसके बाद ग्रामीण को एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाए, जिससे ग्रामीण की हालत में सुधार हुआ। उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
हरदी थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरवा गांव निवासी परशुराम (50) पुत्र कंधई शनिवार की रात घर पर खाना खाने के बाद बाहर टहलने के लिए निकल रहा था। तभी अचानक दरवाजे के पास छिपकर बैठे सांप पर उसका पैर पड़ गया, जिससे सांप ने उसके पैर में डस लिया। इसके बाद परशुराम ने लाठी से पीटकर सांप को मौके पर ही मार डाला।
उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिवार के लोगों के साथ वह सांप को एक बोरी में भरकर जिला अस्पताल पहुंच गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचकर उसने बोरी में रखे सांप को खोलकर रख दिया, जिसे देखते ही चिकित्सकों व वहां भर्ती मरीजों में हड़कंप मच गया। लेकिन सांप के मरा होने की जानकारी होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
किसी तरह ग्रामीण को समझा कर सांप को बाहर फेंका गया। चिकित्सकों ने ग्रामीण को एंटी स्नेक के तीन इंजेक्शन लगाए। चिकित्सक खुर्शीद अहमद ने बताया कि ग्रामीण को जहरीले सांप ने डसा था। ऐसे में उसे एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाए गए हैं। हालत में सुधार होने पर रविवार की दोपहर उसे घर भेज दिया गया है।
महिला भी बाल्टी में लेकर पहुंची थी सांप
महसी तहसील क्षेत्र के ही एक गांव निवासी महिला को भी साल भर पहले एक जहरीले सांप ने डस लिया था। उस महिला ने भी सांप को पकड़कर उसे एक बाल्टी में रख लिया था। जिंदा सांप को लेकर ही वह सीधे अस्पताल पहुंच गई थी। जिससे उस समय भी अस्पताल में हड़कंप मच गया था।