फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   फिर से बढ़ा पारा

फिर से बढ़ा पारा

Sun, 09 Jun 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
फिर से बढ़ा पारा
बहराइच। तराई में बढ़ रहा तापमान लोगों को बेहाल किए हुए है। बरसात के बाद एक दिन मिली मामूली राहत के दूसरे दिन रविवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप व लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म पछुवा हवाओं व लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सुबह से तेज धूप ने बेहाल किया। ऐसे में घरों से बाहर निकलने वाले लोग चेहरों को ढककर गर्मी से बचने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन


जिले में गर्मी में कमी नहीं आ रही है। रविवार को सुबह आठ बजे से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। 11 बजते-बजते गर्म पछुवा हवाएं चलने लगीं। दो बजे तक दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने पूरे जिले को आगोश में ले लिया। जिसके चलते घर से बाहर कदम रखने वालों को झुलसन का एहसास हुआ।
विज्ञापन


मौसम की बढ़ती तपिश के चलते शहर, गांव और कस्बों के लोग घर से बाहर निकलने के लिए बचते रहे। जो कामकाजी लोग बाहर निकले भी, वह गर्म पछुवा हवाओं से बचाव के लिए चेहरों को ढककर निकलते दिखे। गुरुवार की रात हुई बरसात के बाद शुक्रवार को गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद एक बार फिर जगी थी, लेकिन यह राहत एक दिन ही बरकरार रह सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को तेज का सामना लोगों को करना पड़ा। वहीं, रविवार को पुन: सूरज की तेज किरणों ने बेहाल किया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को तराई का पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि पछुवा हवाओं के चलने से उमस और गर्मी बढ़ी है। यही स्थिति अभी इस सप्ताह बने रहने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि आंशिक बदली का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed