फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   इंस्पेक्टर के हुए तबादले

इंस्पेक्टर के हुए तबादले

Sun, 09 Jun 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के हुए तबादले
बहराइच। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए एसपी ने शनिवार देर रात 10 निरीक्षकों के तबादले किए हैं। कैसरगंज के संतोष सिंह को नानपारा का कोतवाल बनाया गया है। वहीं हेमंत गौड़ क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने नानपारा के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र को मोतीपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। कैसरगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को नानपारा कोतवाल बना दिया गया है। इसी तरह फखरपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को कैसरगंज व खैरीघाट के ओमप्रकाश चौहान को फखरपुर का एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात बृजेंद्र पटेल को जरवलरोड, मोतीपुर के अपराध निरीक्षक प्रदीप मौर्य को कोतवाली मुर्तिहा का प्रभारी निरीक्षक, प्रभारी मीडिया सेल अरुण द्विवेदी को थाना खैरीघाट का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक हेमंत गौड़ क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किए गए हैं। जरवलरोड के प्रभारी निरीक्षक नवीन मिश्र को कोतवाली देहात का अपराध निरीक्षक और मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक श्यालाल सरोज को मोतीपुर का अपराध निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed